Post Office Monthly Income Scheme: अगर आप अपने निवेश पर हर महीने एक निश्चित आय करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस निवेश योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप मंथली इनकम स्कीम में एक बार निवेश करके हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए एक रेगुलर इनकम का काम करेगी। पोस्ट ऑफिस कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। डाकघर की इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निवेश के लिहाज से यह काफी सुरक्षित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डाकघर की इस योजना के बारे में विस्तार से -
Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन