फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त में सरकार कम कर सकती है लाभार्थियों की संख्या, ये है वजह

Wed, 20 Dec 2023 11:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Government may reduce beneficiaries eligible for the 16th installment of benefit
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों गरीब किसानों को भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को तीन किस्तों के माध्यम से हर साल 6 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। देश में एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। इसी को देखते हुए सरकार इस योजना के माध्यम से खेती करने वाले गरीब किसानों की मदद कर रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को बेहतर अजीविका प्रदान करके उनको आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। हाल ही में भारत सरकार ने खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Government may reduce beneficiaries eligible for the 16th installment of benefit
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

देश में आज के समय करोड़ों किसान गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी आ सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Government may reduce beneficiaries eligible for the 16th installment of benefit
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

पिछली बार वे किसान जिन्होंने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था। उनका नाम लाभार्थी लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। यही सूरतेहाल अगली किस्त में भी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Government may reduce beneficiaries eligible for the 16th installment of benefit
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनका नाम भी लाभार्थी लिस्ट से बाहर हो सकता है। आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर या पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

Wheat Flour: कहीं आप भी तो खरीदकर नहीं ला रहे बाजार में बिकने वाला मिलावटी आटा, ऐसे करें पहचान

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Government may reduce beneficiaries eligible for the 16th installment of benefit
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। उनका नाम भी लाभार्थी सूची से बाहर हो सकता है। ऐसे में आपको लाभ पाने के लिए जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed