Post Office Gram Suraksha Yojana: देश में एक बड़ी आबादी किसानों की है। आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इनकी आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसके अलावा सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं को भी शुरू किया है। इसी कड़ी में आज हम किसानों के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। देशभर में बड़े पैमाने पर किसान पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप प्रति दिन 50 रुपये की बचत करके हर महीने 1500 रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं। ऐसे में मैच्योरिटी के समय आप लगभग 35 लाख रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Gram Suraksha Yojana: किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम, 50 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 35 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन