फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बीमारी के वक्त आप भी उठा सकते हैं इस योजना का लाभ, बस आवेदन से पहले ऐसे जान लें अपनी पात्रता

Tue, 14 Feb 2023 01:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 Feb 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में कितने का कवर मिलता है? - फोटो : istock

Ayushman Card Benefits: शहरी इलाके हों या फिर ग्रमीण क्षेत्र, आप जहां देखेंगे आपको वहां ऐसे लोग जरूर नजर आ जाते हैं जो गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं। हर साल सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, जिससे लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। इनमें राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to check your eligibility for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में कितने का कवर मिलता है? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले जरूरी है कि आप अपनी पात्रता चेक कर लें
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
how to check your eligibility for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में कितने का कवर मिलता है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में कितने का कवर मिलता है? - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब गेट ओटीपी पर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है, उसे यहां दर्ज कर दें
  • फिर आपको अपना प्रांत चुनना है और इसके बाद अपना जिला चुनें
विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में कितने का कवर मिलता है? - फोटो : i stock

स्टेप 4

  • अब आपको अपना नाम और पिता के नाम जैसी जानकिरयां दर्ज करनी है
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा और अगर आप पात्र हैं, तो फिर आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed