PM Vishwakarma Yojana: अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ठीक ऐसे ही केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है जिनका लाभ देश के लोगों को मिलता है। बशर्ते आपका उस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। इसी क्रम में पिछले साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। साथ ही आवेदन से पहले आप यहां ये भी जान सकते हैं कि आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
PMVY: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें
योजना से जुड़ने के बाद लाभ क्या मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपकी सबसे पहले एडवांस ट्रेनिंग होती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- साथ ही इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
- योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये की राशि दी जाती है
- सरकार लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये और फिर अतरिक्त दो लाख रुपये का लोन दे सकती है जो कि बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर होता है।
कौन जुड़ सकता है योजना से?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। वहीं, जो लोग आवेदन करेंग उनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। तो जो लोग पात्र हैं वे हैं...
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं