How long can ac run continuously: इस समय देश में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ा हुआ है। अल-नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण इस साल की गर्मी पिछले कई सालों के तुलना में काफी अधिक है। भारत के कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस कारण कई लोग हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हीटस्ट्रोक के चलते देश में अब तक कई लोगों की जान तक चली गई है। इस वजह से लोगों को ज्यादा से ज्यादा समय के लिए घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। गर्मी का सितम इस कदर ढह रहा है कि कई घरों में तो पंखे और कूलर को चलाने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई घरों में काफी देर तक एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, एसी का लगातार ज्यादा देर तक इस्तेमाल करना खतरनाक है। यह करने से एसी के ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।
AC: एसी को लगातार कितने घंटों तक चलाया जा सकता है? जरूर जान लें ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कारण अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि एसी को लगातार कितनी देर तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
AC: 3 स्टार या 5 स्टार? नया एसी खरीदने से पहले जान लीजिए कौन सा हो सकता है आपके लिए बेस्ट
एसी के इस्तेमाल को लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। वहीं अगर विशेषज्ञों की मानें, तो आप लगातार 10 से लेकर 12 घंटों तक एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर, इतना है किराया, मिल रही ये सुविधाएं
अगर आप एसी का इस्तेमाल 10 से 12 घंटों से लगातार कर रहे हैं तो ऐसे में उसको बंद कर देना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा देर तक एसी का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में एसी के खराब होने की संभावना तो बढ़ती ही है साथ में बिजली बिल भी ज्यादा आता है।
Marriage: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता
इसके अलावा आप एसी का इस्तेमाल करते समय कुछ-कुछ घंटों के लिए उसको बंद कर सकते हैं। यह करने से एसी के कंप्रेशर को रेस्ट मिलेगा। इससे एसी की लाइफस्पैन बढ़ेगी।
AC Helmet: बाइक चलाते समय नहीं लगेगी गर्मी, बाजार में बिक रहा यह शानदार एसी वाला हेलमेट, जानिए कितनी है कीमत