PMJDY: अगर आपके पास भी प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अकाउंट है और वह बंद पड़ा है यानी इनएक्टिव है। आप इसे फिर से चालू कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको जनधन अकाउंट को फिर से चालू कराने का बिल्कुल आसान तरीका बताएंगे। सरकार की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के करीब 20 फीसदी खाते निष्क्रिय हैं। इन खातों से किसी तरह का लेनदेन नहीं किया गया है।
PMJDY: क्या आपका भी जन धन खाता हो गया है बंद? ऐसे आसानी से कराएं चालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़े जन धन खातों में अभी भी करीब 12,779 करोड़ रुपये जमा हैं। यह पैसा इन खातों में कुल जमा का करीब 6.12 प्रतिशत है। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि बंद पड़े खातों पर भी ब्याज मिलता रहता है। उनकी तरफ से बताया गया है कि बैंक ऐसे अकाउंट की संख्या कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इन पर सरकार लगातार निगरानी कर रही है।
जन धन खाता बंद हो गया है, तो उसे खुलवाने से पहले यह पता करें कि आखिर आपका खाता क्यों बंद हुआ है? साल 2014 में जनधन खाते की शुरुआत हुई थी। अगर आपका जन धन खाता बंद हो चुका है, तो आप आसानी से इस खुलवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ बाते जानना जरूरी है।
Rent Agreements: 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
सबसे पहले आपका जन धन खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा है, तो आपको फिर कोई समस्या नहीं होगी। अगर जन धन खाता आधार से लिंक है और काफी समय से लेनदेन न होने की वजह से निष्क्रिय है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
LPG Gas Cylinder Blast: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना ब्लास्ट हो सकता है आपका गैस सिलेंडर
बैंक को आधार कार्ड की जानकारी देने और केवाईसी करने के कुछ समय बाद आपका खाता फिर से सक्रिय कर दिया जाएगा।