फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder Blast: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना ब्लास्ट हो सकता है आपका गैस सिलेंडर

Wed, 20 Dec 2023 02:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
In Which Situations LPG Gas Cylinder Can Blast Know The Reasons Here
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

LPG Gas Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोग रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं। देश में हर घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए भारत सरकार भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपके रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की बड़ी संभावना रहती है। बीते सालों में लगातार रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय नहीं करनी चाहिए। 

In Which Situations LPG Gas Cylinder Can Blast Know The Reasons Here
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए के हर रसोई गैस सिलेंडर की पट्टी के ऊपर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। अगर आप सिलेंडर का उपयोग उसके एक्सपायर होने के बाद करते हैं। ऐसे में आपके रसोई गैस सिलेंडर के फटने की संभावना काफी अधिक रहती है। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे चेक करनी है? उस बारे में पता कर सकते हैं। 

Gas Cylinder: कहीं आपका गैस सिलेंडर तो नहीं हो गया है एक्सपायर, यहां लिखी होती है तारीख

In Which Situations LPG Gas Cylinder Can Blast Know The Reasons Here
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

सिलेंडंर के ब्लास्ट होने की एक बड़ी वजह गैस का लीक होना भी है। सिलेंडर की गैस लीक हो रही है या नहीं। इस बारे में आप सूंघकर पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Which Situations LPG Gas Cylinder Can Blast Know The Reasons Here
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

आप रेगुलेटर की जगह पर थोड़ा पानी या साबुन का सॉल्यूशन डालकर भी गैस लीक हो रही है या नहीं? इस बारे में पता कर सकते हैं। आपने जिस जगह पर पानी या साबुन का सॉल्यूशन डाला है अगर वहां बुलबुले उठ रहे हैं। ऐसे में आपके सिलेंडर की गैस लीक कर रही है। 

विज्ञापन
In Which Situations LPG Gas Cylinder Can Blast Know The Reasons Here
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

इसके अलावा आप गैस एजेंसी के पास कॉल करके डिलीवरी बॉय को अपने घर पर बुलाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं। डिलीवरी बॉय एक खास तरह की मशीन लगाकर गैस लीक हो रही है या नहीं? इस बारे में पता करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed