Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है ताकि जो लोग जरूरतमंद हैं और जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उनकी मदद की जा सके। ये मदद अलग-अलग तरह से सरकार द्वारा की जाती है जिसमें आर्थिक मदद करने से लेकर सब्सिडी देने और अन्य तरह के लाभ देने जैसी चीजें शामिल हैं। इसके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी मौजूदा समय में देश में चल रही हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं और इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही देने का प्रावधान है। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी आप जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं?
पहला तरीका
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आवेदन करवा सकते हैं। सबकुछ सही होने पर आपका नाम योजना से जुड़ जाता है।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन के अलावा आप ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको 'Login' वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना होता है और फिर आप योजना में आवेदन कर सकते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले तो बतौर लाभार्थी कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये प्रशिक्षण आपको इसलिए दिया जाता है ताकि आप अपने काम में और बेहतर हो सके। यही नहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको स्टाइपैंड के तौर पर 500 रुपये देने का भी प्रावधान है।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सके
- लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है और जब तय समय पर आप इसे वापस कर देते हैं, तो फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं