हमारी सांस्कृतिक विरासत में परंपरागत हस्तशिल्प कारीगरों और शिल्पकारों का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि, आज के इस आधुनिक दौर में तकनीक के आने के बाद बाजार की प्रतिस्पर्धा में पारंपरिक पेशों से जुड़े कारीगर और शिल्पकारों का बना रहना काफी चुनौतिपूर्ण हो गया है। इस कारण इस पेशे से जुड़े लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पकारों और कारीगरों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2023 में एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकार और कारीगरों को लाभ दे रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा कई फायदे दिए जाते हैं।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:08 PM IST
सार
भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकार और कारीगरों को लाभ दे रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा कई फायदे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन