फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे आवेदन, तो ये दस्तावेज जरूर होने चाहिए आपके पास

Mon, 17 Mar 2025 03:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 03:39 PM IST
सार

इस योजना के जरिए सरकार न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Documents Requirement Know Benefits Of This Scheme
PM Vishwakarma Yojana Document Requirement - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार देश के शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनको स्वारोजगार की दिशा में बढ़ावा देने के लिए एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की थी। इस स्कीम के लिए भारत सरकार ने करीब 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया है। इस योजना के जरिए सरकार देश के करीब 30 लाख शिल्पकारों और कारीगरों को लाभान्वित करना चाहती है। इस योजना के जरिए सरकार न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों को कम ब्याज दरों पर लोन भी मिलता है। 

PM Vishwakarma Yojana Documents Requirement Know Benefits Of This Scheme
PM Vishwakarma Yojana Document Requirement - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को कुल 3 लाख रुपये का लोन देती है। इस लोन को कुल दो चरणों में दिया जाता है। पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana Documents Requirement Know Benefits Of This Scheme
PM Vishwakarma Yojana Document Requirement - फोटो : AdobeStock

यह लोन मात्र 5 प्रतिशत की ब्याज दरों पर दिया जाता है। अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Documents Requirement Know Benefits Of This Scheme
PM Vishwakarma Yojana Document Requirement - फोटो : AdobeStock

अंगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आप अपने साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, उद्योग या व्यवसाय प्रमाण पत्र (यदि हो), मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, जाति प्रमाण आदि को जरूर रख लें। 

AC: गर्मियों के सीजन में खरीदने जा रहे हैं एसी, तो जान लीजिए इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या है अंतर

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Documents Requirement Know Benefits Of This Scheme
PM Vishwakarma Yojana Document Requirement - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। यह ट्रेनिंग 15 दिनों की होती है। इस दौरान हर दिन लाभार्थी को 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed