फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC: गर्मियों के सीजन में खरीदने जा रहे हैं एसी, तो जान लीजिए इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या है अंतर

Mon, 17 Mar 2025 12:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 12:45 PM IST
सार

अगर इस गर्मी के सीजन में आप एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के बीच में क्या अंतर होता है? उस बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन
Difference between inverter and non inverter ac
Difference between inverter and non inverter ac - फोटो : Freepik

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में चिलचिलाती धूप और उमस के कारण गर्मियों का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। इस साल भी भीषण गर्मी पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एसी किसी वरदान से कम नहीं है। इसी वजह से गर्मियों के सीजन में एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। आज के समय ऑफिस, घर, मॉल, होटल, गाड़ियों लगभग हर जगह एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। एसी न केवल हमें गर्मी से राहत देता है बल्कि भीषण गर्मी से बचाकर हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी हमारा बचाव करता है। अगर इस गर्मी के सीजन में आप एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के बीच में क्या अंतर होता है? उस बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं - 

Difference between inverter and non inverter ac
Difference between inverter and non inverter ac - फोटो : Freepik

इन्वर्टर एसी

इन्वर्टर एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी जाती है। यह तकनीक इलेक्ट्रिक वोल्टेज, करंट और फ्रीक्वेंसी को नियंत्रित करने का काम करती है। इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर लगातार चलता रहता है और जरूरत के मुताबिक अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करता है। 

Difference between inverter and non inverter ac
Difference between inverter and non inverter ac - फोटो : Freepik

इन्वर्टर एसी बिजली की काफी बचत करता है और कमरे में बेहतर कूलिंग प्रदान करने का काम करता है। इन्वर्टर एसी, नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। इनका लाइफ स्पैन भी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में ज्यादा होता है। 

AC: खरीदने जा रहे हैं एसी, तो जान लाजिए 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग एसी में कौन सा एसी है आपके लिए बेहतर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Difference between inverter and non inverter ac
Difference between inverter and non inverter ac - फोटो : Freepik

नॉन इन्वर्टर एसी

नॉन इन्वर्टर एसी में तापमान को एडजस्ट या कंट्रोल करने के लिए ऑन या ऑफ करने का विकल्प होता है। इस कारण कमरे के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। नॉन इन्वर्टर एसी, इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली की ज्यादा खपत करता है। इस कारण इसका उपयोग करने पर बिजली बिल ज्यादा आता है। 

विज्ञापन
Difference between inverter and non inverter ac
Difference between inverter and non inverter ac - फोटो : Freepik

इसकी उम्र भी इन्वर्टर एसी तुलना में कम होती है। नॉन इन्वर्टर एसी सस्ते होते हैं। अगर आपका बजट ठीक ठाक है और एक बढ़िया एसी लेना चाहते हैं, तो आप इन्वर्टर एसी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट सीमित है तो आप नॉन इन्वर्टर एसी खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed