PM Vishwakarma Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। फिर चाहे आप शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप देश में चलने वाली सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चला रही है जिससे मुख्य तौर पर 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इन लोगों को लाभ दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आप यहां लाभ की सूची देख सकते हैं और जान सकते हैं कि लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ मिलते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
काम की बात: पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभार्थियों को मिलते हैं कई लाभ, आवेदन से पहले यहां देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
इस योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। वहीं, जो लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं, वे हैं...
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं।
कौन योजना के लिए अपात्र हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कई लोग अपात्र भी हैं और इस सूची में जो लोग शामिल हैं, वो हैं...
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
- जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जिनका पीएफ कटता है आदि।
लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-
- योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
- 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
- बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का ऋण देने का प्रावधान है।