फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: चोरी हो गया है पैन कार्ड या हो गया है गुम, महज 50 रुपये में ऐसे बनवा सकते हैं दोबारा

Wed, 05 Jun 2024 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Jun 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Pan Card: if you lost or misplaced your pan card so how to apply for duplicate pan card check process
Duplicate Pan Card: दोबारा पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Pan Card: जिस तरह से आज के इस दौर में आधार कार्ड जरूरी है। ठीक वैसे ही पैन कार्ड की भी अपनी महत्वता है। सरकारी या गैर-सरकारी कई ऐसे काम हैं जहां पर इसकी जरूरत पड़ती है और अगर ये नहीं है तो आपके कई काम अटक तक सकते हैं। जैसे- बैंक खाता खुलवाने में, लोन लेने में, केवाईसी करवाने के लिए, रिटर्न फाइल करने के लिए आदि पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर अगर आपका ये पैन कार्ड कभी कहीं चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है तो आपको चिंता करने की या परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप महज 50 रुपये में डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Pan Card: if you lost or misplaced your pan card so how to apply for duplicate pan card check process
Duplicate Pan Card: दोबारा पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

इस तरीके से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-

स्टेप 1

  • कभी अगर आपका पैन कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप बिना किसी परेशानी के डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है
Pan Card: if you lost or misplaced your pan card so how to apply for duplicate pan card check process
Duplicate Pan Card: दोबारा पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां अपनी कुछ जानकारी देनी है, जैसे- पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि आदि
  • बस यहां पर दिए हुए जीएसटीएन नंबर को छोड़ दें यहां कुछ न भरें, पर टी और सी पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है और सबमिट पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card: if you lost or misplaced your pan card so how to apply for duplicate pan card check process
Duplicate Pan Card: दोबारा पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Freepik

स्टेप 3

  • फिर आपके पैन कार्ड की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी
  • अब जिस पते पर आपको पैन कार्ड मंगवाना है वो पता और वहां का पिन कोड दर्ज करें
  • अब पते को वेरिफाई करवाने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर वेरिफाई करवा लें
विज्ञापन
Pan Card: if you lost or misplaced your pan card so how to apply for duplicate pan card check process
Duplicate Pan Card: दोबारा पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
  • फिर जैसे ही पेमेंट हो जाएगी आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे
  • यहां पर आपको एक स्लिप मिलेगी इसे संभालकर रखें क्योंकि इससे आप स्टेटस चेक कर पाएंगे
  • फिर आपके दिए हुए पते पर डुप्लीकेट पैन कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed