फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: मिलने वाले लाभ से लेकर पात्रता तक, इस योजना के बारे में यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में

Wed, 11 Feb 2026 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:45 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया था। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। ऐसे में आप यहां इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: Know about the eligibility and benefits of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य की सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये सभी मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।

जैसे, केंद्र सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आपको भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना है, तो आपको पहले इस योजना की पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता से लेकर योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: Know about the eligibility and benefits of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपय स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से टूलकिट प्रोत्साहन राशि 15000 दी जाती है
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: Know about the eligibility and benefits of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अपना काम शुरू कर सके जिसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • आप बतौर लाभार्थी पहले 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे 18 महीनों में वापस करना होता है
  • फिर आप चाहें तो अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: Know about the eligibility and benefits of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए पात्र है?

  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: Know about the eligibility and benefits of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं

नोट:- इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना भी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed