PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana helpline: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाएं अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती हैं। आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आप रहते हैं, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा समय में राज्य सरकारों की योजनाओं से और केंद्र सरकार की योजनाओं से भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
{"_id":"68a57b6b1c558ed7f70cc18f","slug":"pm-vishwakarma-kaushal-samman-yojana-helpline-number-kya-hai-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: पात्र होने के बाद भी नहीं कर पा रहे आवेदन तो इस नंबर पर करें संपर्क, मिलती है मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: पात्र होने के बाद भी नहीं कर पा रहे आवेदन तो इस नंबर पर करें संपर्क, मिलती है मदद
Wed, 20 Aug 2025 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana helpline: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। वहीं, आपको इस योजना के हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम विश्वकर्मा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से कैसे जुड़ सकते हैं:-
ऑनलाइन तरीका
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां से अप्लाई कर सकते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन तरीका
- आप चाहें तो इस योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर आवेदन कर सकते हैं और फिर योजना से जुड़कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में मिलने वाले लाभ
- योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। अलग से 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी देने का प्रावधान है
- लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और जब इस लोन को आप तय समय पर वापस कर देते हैं, तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कुछ भी हो दिक्कत, तो यहां कर सकते हैं संपर्क
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और आपको कोई दिक्कत आ रही है या फिर योजना से जुड़ी कोई दिक्कत है, लाभ मिलने में किसी तरह की कोई दिक्कत आ रही है आदि। ऐसे में आप योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002677777 और 17923 पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं