PM Kisan Samman Nidhi Yojana Scam Fraud Alert: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। ये वे योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर उस योजना से जुड़ सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक योजना तो किसानों के लिए चल रही है जिसे भारत सरकार चलाती है।
{"_id":"68a55686f9662bbee80a6c07","slug":"pm-kisan-yojana-scam-fraud-alert-beware-of-fraudsters-while-applying-for-pm-kisan-scheme-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस योजना में कर रहे हैं आवेदन तो जालसाजों से रहें सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस योजना में कर रहे हैं आवेदन तो जालसाजों से रहें सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Wed, 20 Aug 2025 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:31 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के नाम पर जालसाज आपको ठग भी सकते हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह की नकली एप या वेबसाइट बनाकर रखते हैं, जो देखने में एकदम असली जैसी लगती है। पर आपको इनसे बचकर रहना है। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप किसान एप से ही आवेदन करें।
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- अगर आपके पास कोई कॉल आता है जिसमें आपको कहा जाता है कि आपको हम एक लिंक भेज रहे हैं आप उस पर क्लिक करके पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं, तो ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसी कॉल पर अपनी कोई भी जानकारी साझा करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके साथ ठगी हो सकती है। सरकार की तरफ से कभी ऐसे कॉल नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- आपको ठगने के लिए जालसाज सोशल मीडिया और व्हाट्सएप का भी सहारा लेते हैं। यहां पर वे लोगों को मैसेज भेजते हैं जिसमें वे उन्हें पीएम किसान योजना में बिना किसी शर्त के जुड़ने का लालच देते हैं, लेकिन आपको ऐसे किसी भी मैसेज पर विश्वास करने से बचना है क्योंकि जो लोग पात्र हैं सिर्फ वे ही योजना में आवेदन कर सकते हैं और वो भी आधिकारिक वेबसाइट और एप से। ये मैसेज आपको ठगने के लिए हो सकते हैं, इसलिए इन पर कभी विश्वास न करें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन का ये है सही तरीका:-
- अगर आपको पीएम किसान योजना से जुड़ना है तो किसी के चक्कर में न पड़ें और आप खुद ही पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या आधिकारिक किसान एप से आवेदन कर सकते हैं
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आवेदन करवा सकते हैं