फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vidya Lakshmi: क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना? किन्हें मिलेगा लाभ और क्या हैं पात्रता की शर्तें?

Thu, 07 Nov 2024 03:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
PM Vidyalakshmi Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
PM Vidya Laxmi Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Vidyalakshmi Yojana: गरीब छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को एजुकेशन लोन प्रदान करने के लिए सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार सालाना 8 लाख रुपये या उससे कम आय वाले परिवार के छात्रों को 10 लाख रुपये का एजुकेशन लोन देगी।



इस योजना के अंतर्गत छात्रों को मिलने वाले लोन पर सरकार तीन प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देगी। इस स्कीम की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का उद्देश्य देश के गरीब छात्रों के समक्ष उच्च शिक्षा प्राप्त करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। 

PM Vidyalakshmi Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Education - फोटो : AdobeStock

क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना की पात्रता की शर्तें?

वे छात्र जिनकी पारिवारिक आय सालाना 8 लाख रुपये से कम है वे इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए भारत सरकार 75 प्रतिशत की गारंटी देगी।

PM Vidyalakshmi Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Education - फोटो : AdobeStock

छात्र जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहा है उसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 100 होनी चाहिए। इसके अलावा राज्य स्तर पर कॉलेज की रैंकिंग 200 तक होनी जरूरी है। इसके अलावा कॉलेज का सरकारी होना भी जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vidyalakshmi Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Education - फोटो : AdobeStock

ऐसे करें आवेदन 

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/ पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Vidyalakshmi Yojana Benefits, Eligibility And Registration Process
Education - फोटो : AdobeStock

वे छात्र जो इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं उनका 10वीं और 12वीं कक्षा में 50 फीसदी नंबर से पास होना जरूरी है। पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर साल देश के करीब 1 लाख छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed