फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Thu, 07 Nov 2024 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Know Who Will Not Get The Benefits
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का एक महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा है। हालांकि, देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Know Who Will Not Get The Benefits
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त साल 2025 के फरवरी महीने में जारी कर सकती है। 

Land Acquisition: सरकार कब कर सकती है आपकी जमीन पर कब्जा? जानिए क्या हैं भूमि अधिग्रहण के नियम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Know Who Will Not Get The Benefits
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक एलान नहीं किया है। देशभर में कई किसान इस योजना का गलत ढंग से लाभ ले रहे हैं। इस कारण भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Know Who Will Not Get The Benefits
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को अब तक नहीं कराया है उन्हें अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Release Date Know Who Will Not Get The Benefits
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में गलत जानकारी दर्ज की थी या अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है उन्हें भी अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश इतने में महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed