फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Surya Ghar Yojana: ऐसे करें सरकार की मुफ्त बिजली वाली सूर्यघर योजना में आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया

Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Registration Process, Benefits Check All Details Here
PM Surya Ghar Yojana Registration Process - फोटो : Istock

PM Surya Ghar Yojana Registration Process: साल 2024 का अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाओं का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली से जुड़ा एक प्रमुख एलान किया। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने रूफटॉप सोलर पावर से जुड़ी कई घोषणाएं भी की थीं। स्कीम के अंतर्गत 1 सोलर रूफटॉप वाले 1 करोड़ घरों को हर महीने करीब 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने का एलान भी किया गया था। बजट पेश करने के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना को शुरू करने का एलान किया। इस योजना से देश के कई लोगों को फायदा होने वाला है। इससे उनकी हर महीने आने वाली बिजली बिल की बचत होगी। इस योजना के अंतर्गत सरकार करीब 75 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

PM Surya Ghar Yojana Registration Process, Benefits Check All Details Here
PM Surya Ghar Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay

अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

PM Surya Ghar Yojana Registration Process, Benefits Check All Details Here
PM Surya Ghar Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Registration Process, Benefits Check All Details Here
PM Surya Ghar Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay

इस प्रक्रिया के बाद आपको अपनी इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सेलेक्ट करना है। यह करने के बाद आपको इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर नंबर को दर्ज करना होगा। अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को एंटर करें। इसके बाद आपको जरूरी दिशा निर्देशों को फॉलो करना है। यह करने के बाद कंज्यूमर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है। इसके बाद फॉर्म के मुताबिक रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करना होगा। आगे पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। 

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Registration Process, Benefits Check All Details Here
PM Surya Ghar Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay

DISCOM से अप्रूवल मिलने के बाद आप DISCOM से रजिस्टर्ड वेंडर से अपने घर पर सोलर प्लांट को इंस्टॉल करवा सकते हैं। सोलर प्लांट लगने के बाद आपको इसकी डिटेल्स सबमिट करनी है। यह करने के बाद नेट मीटर के लिए अप्लाई करें। नेट मीटर लगने के बाद DISCOM इसका निरीक्षण करके एक कमीशनिंग सर्टिफिकेट को जारी करेगा। इसके बाद आपको अपनी बैंक डिटेल्स और बाकी जरूरी विवरण को पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके कुछ दिनों के बाद आपको सब्सिडी मिल जाएगी। 

Investment: पैसे निवेश करने के लिए ढूंढ रहे हैं कोई बेहतर स्कीम, तो यहां करें इन्वेस्ट मिलेगा शानदार रिटर्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed