आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। यह भारत सरकार की एक दुर्घटना बीमा कवर स्कीम है। देश में ऐसे कई लोग हैं, जो महंगे प्रीमियम की वजह से दुर्घटना बीमा खरीदने से बचते हैं। इसी चीज को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के लोगों को कम प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है।
PM SBY: सरकार की शानदार योजना, मात्र 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:35 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। इस योजना में अगर किसी ने आवेदन कर रखा है, तो किसी दुर्घटना में विकलांग होने या मृत्यु होने पर क्लेम दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन