हम सभी लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसको सुरक्षित करने के लिए हम कई जगहों पर निवेश करते हैं। कई मर्तबा किसी गंभीर स्थिति में घर के सदस्य के साथ जब कोई दुर्घटना होती है। उस वक्त परिवार के सदस्यों के ऊपर हादसों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में आपको बीमा कवर जरूर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर हादसे की स्थिति में बीमा धारक को आर्थिक सहायता दी जाती है। भारत में अभी भी काफी कम लोगों को इस योजना के बारे में पता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस योजना के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
PM Suraksha Bima Yojana: इस स्कीम में 12 रुपये का प्रीमियम भरने पर मिलता है 2 लाख का बीमा कवर, जानें इसके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन