फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: मजदूरों को सालाना मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें कौन लोग कर सकते हैं स्कीम में आवेदन

Mon, 03 Oct 2022 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility, Benefits, Document Required Know all Detail
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। देश में आज भी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के एक पड़ाव के बाद इन लोगों को अपने जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। वहीं वृद्धावस्था के समय इन लोगों के पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन लोग प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility, Benefits, Document Required Know all Detail
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में केवल 18 से 40 साल के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए शुरू किया गया है। 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility, Benefits, Document Required Know all Detail
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में आवेदन कर रहे श्रमिकों की मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ईपीएफओ, ईएसआईसी और एनपीएस के अंतर्गत कवर नहीं होना चाहिए। आवेदक के पास बचत खाता का होना जरूरी है। इसके अलावा उसके पास मोबाइल नंबर और आधार कार्ड भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility, Benefits, Document Required Know all Detail
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश इसमें करना होगा। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं सालाना पेंशन की ये राशि 36 हजार रुपये होगी। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility, Benefits, Document Required Know all Detail
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Pixabay

श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पत्र व्यवहार के लिए पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed