फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी कल जारी करेंगे 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में आएंगे दो हजार रुपये

Tue, 27 Feb 2024 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Feb 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Will Release 16th installment of pm kisan yojana on 28 feb 2024
16वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment Release Date: देश में अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। मौजूदा समय में ही देखेंगे तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही ऐसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं और जानेंगे कि किन किसानों को लाभ मिल सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Narendra Modi Will Release 16th installment of pm kisan yojana on 28 feb 2024
16वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : istock

कल जारी होगी 16वीं किस्त

  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को कल यानी 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त मिलेगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर 16वीं किस्त जारी होने की तारीख बता दी गई है। ऐसे में किसानों के लिए कल का दिन बड़ा होने वाला है।
PM Narendra Modi Will Release 16th installment of pm kisan yojana on 28 feb 2024
16वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : PTI and Istock

पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त

  • हर बार की तरह इस बार भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Will Release 16th installment of pm kisan yojana on 28 feb 2024
16वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : istock

इतने आएंगे पैसे

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है और इसमें भी पात्र किसानों को 2 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
PM Narendra Modi Will Release 16th installment of pm kisan yojana on 28 feb 2024
16वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : istock

इन किसानों को मिल सकता है लाभ:-

  • जिन किसानों का ई-केवाईसी का काम पूरा है
  • जो किसान भू-सत्यापन करवा चुके हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed