PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार कल 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी करेगी। बीते साल 15 नवंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। किसानों का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में कल 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होंगे। इस दौरान किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि सरकार डीबीटी के माध्यम से भेजेगी। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन किसानों के बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन