फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: यहां जानें किस महीने में आ सकती है 12वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये

Fri, 05 Aug 2022 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Aug 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update 12 Installment to be Released in August September News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: देश के अन्नदाताओं को आर्थिक समस्या न हो, इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई कार्यक्रम व योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब किसानों और जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करना होता है। इसी तर्ज पर एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ के तौर पर सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, 11वीं किस्त आने के बाद से लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कब और कौन से महीने में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Update 12 Installment to be Released in August September News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock

इस तरह से मिलते हैं पैसे

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर दिया जाता है। अब तक सरकार की तरफ से 11 किस्त जारी की जा चुकी है।
PM Kisan Yojana Update 12 Installment to be Released in August September News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock

इन लोगों के अटक सकते हैं पैसे

  • 12वीं किस्त का इंतजार भले ही सभी लाभार्थियों को है, लेकिन जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update 12 Installment to be Released in August September News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock

अभी नही बड़ी तारीख

  • बात अगर पिछली बार की करें, तो ई-केवाईसी की तारीख को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया गया था। इस तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 किया गया था। लेकिन मौजूदा समय में अब तक ई-केवाईसी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से पहले ही लाभार्थियों को सूचित कर दिया गया था कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update 12 Installment to be Released in August September News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : अमर उजाला

कब आ सकते हैं 12वीं किस्त कै पैसे?

  • हर किसी को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, और ये खुशखबरी जल्द ही किसानों को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में इस किस्त के पैसे जारी किए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed