PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: हमारे देश मे जितनी भी सरकारी योजनाएं चलती हैं उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसका लाभ 9.4 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को मिला। वहीं, अब अगली किस्त 19वीं जारी होनी है, इसलिए अगर आपको भी किस्त का लाभ चाहिए तो आपको तीन काम करवाने जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं...
{"_id":"671b3746bf271f20c40334dc","slug":"pm-kisan-yojana-to-avail-the-benefit-of-19th-kist-it-is-necessary-to-get-these-3-things-done-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: अगर आपको भी चाहिए 19वीं किस्त का लाभ, तो पहले पूरे करवा लें ये 3 काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: अगर आपको भी चाहिए 19वीं किस्त का लाभ, तो पहले पूरे करवा लें ये 3 काम
Fri, 25 Oct 2024 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:24 PM IST
सार
पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में अब तक किसानों को कुल 18 किस्त मिल चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है।
विज्ञापन
किसानों को किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala
किसानों को किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है योजना में?
- पीएम किसान योजना से जो पात्र किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। केंद्र सरकार इस योजना को चलाती है और इसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ देती है।
किसानों को किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये हैं वे तीन काम, जो किसानों को करवाने हैं जरूरी:-
पहला काम
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है
- साथ ही आप अपने खाते में डीबीटी के ऑप्शन को भी ऑन रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
- किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं। ई-केवाईसी करने के बाद उसका स्टेटस चेक करना न भूलें, ताकि आपको पता चल जाए कि आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो गई है या नहीं।
विज्ञापन
किसानों को किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
- अगर आप पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भू-सत्यापन भी करवाना होगा। इसमें आपको अपने जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है और अगर इसमें कुछ गड़बड़ पाई जाती है या दस्तावेज पूरे नहीं होते हैं आदि। ऐसे में आपकी किस्त अटक सकती है।