PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके तहत जरूरतमंदों और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको भी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार अब अगली बारी 19वीं किस्त की है और अगर आपको ये लाभ लेना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें करवाना जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: ध्यान दें कहीं आपकी न अटक जाए 19वीं किस्त, इसलिए आज ही करवा लें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 AM IST
सार
सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक पीएम किसान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन