PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग को लाभ दिया जा रहा है। इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65cc4a2798026c06620eeae1","slug":"pm-kisan-yojana-these-3-work-to-get-the-benefit-of-16th-installment-2024-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों को और क्यों नहीं मिलेगी 16वीं किस्त? यहां जानें वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों को और क्यों नहीं मिलेगी 16वीं किस्त? यहां जानें वजह
Wed, 14 Feb 2024 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण जान लीजिए।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्त अटकने के कारण जान लीजिए।
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होता है। जैसे- अपात्र होने पर आपको लाभ नहीं दिया जा सकता। ऐसे में अगर आप गलत तरीके से योजना से जुड़ते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है और आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है।
किस्त अटकने के कारण जान लीजिए।
- फोटो : istock
- कृषि विभाग की तरफ से ऐसे किसानों की पहचान की जा रही है, तो गलत तरीके से योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इसके बाद इन किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण जान लीजिए।
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को करवाना जरूरी है। ऐसे में आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं, आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण जान लीजिए।
- फोटो : istock
नंबर 3
- वहीं, किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं, उनकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना जरूरी है।