फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान ठीक कर लेंगे ये गलतियां तो अभी भी मिल सकती है 13वीं किस्त, जानें कैसे

Thu, 23 Mar 2023 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Mar 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana News in Hindi Avoid These Mistakes to Receive the 13th Installment of Kisan Samman Nidhi
क्या किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश का अन्नदाता यानी किसान कई मुश्किलों का सामना करते हुए फसल उगा पाता है। बारिश हो या ठंड या फिर गर्मियां किसान दिन-रात अपनी फसल के लिए मेहनत करता है। वहीं, किसान की मदद के लिए सरकार की तरफ से भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों की आर्थिक मदद और फसल के लिए बीज, उपकरण आदि चीजें मुहैया कराने में मदद की जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। बीती 27 फरवरी को लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को 13वीं किस्त मिली। पर कई किसान ऐसे भी हैं जो कुछ गलतियों के कारण किस्त के लाभ से वंचित रह गए। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके पास इन गलतियों में सुधार करके 13वीं किस्त पाने का मौका है। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana News in Hindi Avoid These Mistakes to Receive the 13th Installment of Kisan Samman Nidhi
क्या किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, जिन किसानों को 13वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, उनके कुछ काम अधूरे रह गए जिसके कारण वो 13वीं किस्त से वंचित रह गए। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी। अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें।
PM Kisan Yojana News in Hindi Avoid These Mistakes to Receive the 13th Installment of Kisan Samman Nidhi
क्या किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, पर इस बार 13वीं किस्त नहीं आई है तो इसके पीछे का कारण भू-सत्यापन का न करवाना भी हो सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि ये करवाना अनिवार्य है। इसलिए आप इसे तुरंत करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana News in Hindi Avoid These Mistakes to Receive the 13th Installment of Kisan Samman Nidhi
क्या किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इसके अलावा कई किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इसके अलावा अगर आपके फॉर्म में कोई गलती, बैंक खाता संख्या गलत आदि दिक्कत है तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन सब गलतियों को ठीक करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana News in Hindi Avoid These Mistakes to Receive the 13th Installment of Kisan Samman Nidhi
क्या किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock

क्या आ सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त?

  • जिन किसानों की कुछ गलतियों के कारण 13वीं किस्त अटक गई है अगर वो इन गलतियों को ठीक कर लेते हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14वीं किस्त के साथ 13वीं किस्त के पैसे भी आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed