फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एफडी मैच्योर होने के बाद पैसा अपने आप सेविंग अकाउंट में आता है या FD फिर बनती है? यहां जानें

Sun, 13 Sep 2026 07:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 13 Sep 2026 07:39 PM IST
सार

What Happens When FD Matures: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों का जब एफडी मैच्योर होने वाला होता है तो उनके दिमाग में पैसे से जुड़े कई सवाल होते हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल ये होता है कि पैसा मैच्योर होने के बाद आखिर उस पूरे पैसे का क्या होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Bank Fixed Deposit Maturity Rules: Auto Renewal vs Savings Account Credit in hindi
फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी नियम - फोटो : AI

Bank Fixed Deposit Maturity Rules: बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराना बचत और सुरक्षित निवेश का सबसे पसंदीदा जरिया माना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि तय समय पूरा होने यानी एफडी के मैच्योर होने पर पैसा अपने आप बचत खाते में आ जाता है या बैंक दोबारा नई एफडी बना देता है।



इसका सीधा जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपने एफडी का फॉर्म भरते समय कौन सा विकल्प चुना था। आइए इस लेख में समझते हैं कि एफडी मैच्योर होने पर आपके पैसे का क्या होता है।

Bank Fixed Deposit Maturity Rules: Auto Renewal vs Savings Account Credit in hindi
ऑटो रिन्यूअल विकल्प का क्या होता है असर - फोटो : AdobeStock

ऑटो रिन्यूअल विकल्प का क्या होता है असर

  • अगर आपने एफडी बनवाते समय 'ऑटो रिन्यूअल' का विकल्प चुना था, तो मैच्योरिटी की तारीख पूरी होते ही बैंक आपकी मूल राशि और उस पर मिले ब्याज को मिलाकर दोबारा उतने ही समय के लिए नई एफडी बना देगा।
  • इस स्थिति में पैसा आपके बचत खाते में नहीं आता, बल्कि नए ब्याज दर के हिसाब से फिर से फिक्स हो जाता है।
Bank Fixed Deposit Maturity Rules: Auto Renewal vs Savings Account Credit in hindi
ऑटो क्रेडिट का विकल्प चुनने पर क्या होगा - फोटो : AdobeStock

ऑटो क्रेडिट का विकल्प चुनने पर क्या होगा

  • अगर आपने एफडी का फॉर्म भरते समय 'ऑटो क्रेडिट' का विकल्प चुना था, तो समय पूरा होते ही पूरा पैसा (मूलधन और ब्याज) सीधे आपके लिंक्ड सेविंग्स अकाउंट में आ जाएगा।
  • इस विकल्प के रहने पर बैंक दोबारा एफडी नहीं बनाता और आपका पैसा बिना किसी परेशानी के आपके बचत खाते में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Fixed Deposit Maturity Rules: Auto Renewal vs Savings Account Credit in hindi
Investment - फोटो : AdobeStock

अगर आपने कोई विकल्प नहीं चुना तो क्या होगा?

  • अगर आपने एफडी करवाते समय दोनों में से कोई भी विकल्प नहीं चुना था, तो भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार बैंक आपकी एफडी का अपने आप रिन्यूअल कर देता है।
  • बैंक इस पैसे को उसी अवधि के लिए दोबारा फिक्स कर देता है।
  • ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय रहते बैंक को अपनी पसंद का निर्देश देना बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
Bank Fixed Deposit Maturity Rules: Auto Renewal vs Savings Account Credit in hindi
पैसे सुरक्षित रखने और निकालने के आसान उपाय - फोटो : AdobeStock
पैसे सुरक्षित रखने और निकालने के आसान उपाय
  • अपनी एफडी मैच्योर होने की तारीख हमेशा याद रखें।
  • अगर आप एफडी का पैसा सीधे अपने खाते में पाना चाहते हैं, तो मैच्योरिटी से कुछ दिन पहले बैंक जाकर या फिर नेट बैंकिंग के जरिए अपने निर्देश बदल लें।
  • अगर गलती से एफडी दोबारा बन भी जाती है, तो आप बैंक जाकर उसे कभी भी बंद करवाकर पैसा खाते में ट्रांसफर करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed