PM Kisan Yojana: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो गरीब वर्ग से आते हैं और जो जरूरतमंद हैं। ऐसा नहीं कि ये लोग सिर्फ ग्रमीण इलाकों में हैं, बल्कि ये लोग शहरों में भी हैं। इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने तक कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं, जिससे इन लोगों को मदद मिल जाए। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस पैसे को हर चार माह में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। वहीं, कई लोग गलत तरीके से योजना का लाभ लेने के भी बाज नहीं आ रहे। इसलिए सरकार ऐसे किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी भी कर रही है। इसलिए अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपको तो किस्त के पैसे नहीं लौटाने पड़ेंगे, तो आप इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6386e0d27aa73139b33601f8","slug":"pm-kisan-yojana-ineligible-list-know-how-to-check-which-beneficiary-must-refund-12th-installment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कहीं आपको भी तो वापस नहीं करने पड़ेंगे किस्त के पैसे? किसान ऐसे करें मिनटों में चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कहीं आपको भी तो वापस नहीं करने पड़ेंगे किस्त के पैसे? किसान ऐसे करें मिनटों में चेक
Wed, 30 Nov 2022 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक क्या आपकौ लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे:-
स्टेप 1
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको ये जानना है कि कहीं आपको तो किस्त के पैसे वापस नहीं करने पड़ेंगे, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर आप देखेंगे तो आपको 'रिफंड ऑनलाइन' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करेंगे तो अब आगे दो ऑप्शन सामने आएंगे। इसमें अगर आप पैसे रिटर्न कर चुके हैं, तो पहले विकल्प पर क्लिक करें। वरना दूसरे वाले ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भर दें और 'गेट डाटा' पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
किन किसानों को वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद देखिए कि अगर स्क्रीन पर आपको रिफंड अमाउंट दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको इतने पैसे वापस करने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई तक हो सकती है।