PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से बड़ी संख्या में किसान जुड़े हैं और हर साल लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है।
पर इन सबके बीच गांवों और परिवारों में जमीन के बंटवारे को लेकर एक सवाल अक्सर सामने आता है? दरअसल, कई बार एक ही खतौनी में दो, चार या पांच भाइयों के नाम दर्ज होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खतौनी में नाम दर्ज सभी भाइयों को अलग-अलग 6000 रुपये मिल सकते हैं या नहीं? तो चलिए नियम जानते हैं। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
क्या सभी भाइयों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं पीएम किसान योजना के नियम?
- अगर एक ही जमीन की खतौनी में कई भाइयों के नाम दर्ज हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि सभी को अपने आप पीएम किसान की अलग-अलग किस्त मिलने लगेगी।
- योजना का लाभ देने के लिए किसान की पात्रता और सरकारी रिकॉर्ड को देखा जाता है
3 of 6
क्या सभी भाइयों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- किसान का पीएम किसान योजना में सही तरीके से रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है
- इसके अलावा जमीन में हिस्सेदारी और खेती से जुड़ी जानकारी भी महत्वपूर्ण हो सकती है
- अगर बालिग भाई अलग रहते हैं, अपनी जमीन पर खेती करते हैं और सरकारी रिकॉर्ड में अलग किसान के तौर पर दर्ज हैं, तो उनकी पात्रता को अलग से चेक किया जा सकता है
4 of 6
क्या सभी भाइयों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कब मिल सकता है सभी भाइयों को अलग-अलग किस्त का लाभ?
- अगर भाइयों की जमीन में हिस्सेदारी अलग-अलग स्पष्ट रूप से दर्ज है और वे अपने हिस्से की जमीन पर खेती कर रहे हैं, तो उनकी पात्रता अलग-अलग देखी जा सकती है
- ऐसे मामलों में योजना के तहत मिलने वाली किस्त का अलग लाभ मिलने की संभावना बन सकती है
5 of 6
क्या सभी भाइयों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- हालांकि, किसी व्यक्ति को पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त मिलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला सरकारी रिकॉर्ड और योजना के लागू नियमों के आधार पर ही होता है
- इसलिए सिर्फ खतौनी में नाम देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि सभी भाइयों को सालाना 6000-6000 रुपये मिलेंगे