Check PM Kisan Yojana Status: अगर ये कहा जाए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ बड़ी संख्या में किसान ले रहे हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इस बार कुल 8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त के पैसे भेजे गए, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बीते सोमवार यानी 17 अक्तूबर 2022 को जारी किया। ऐसे में किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त पहुंची। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अब तक 12वीं किस्त नहीं पहुंची है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करके जान सकते हैं। लेकिन यहां आप ये जरूर जान लें कि अब स्टेटस देखने के तरीके में कुछ बदलाव हो गया है। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6352209b0a75661d776d966e","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-check-pm-kisan-12th-installment-status-know-steps-by-step-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब स्टेटस देखने का बदल गया नियम, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब स्टेटस देखने का बदल गया नियम, जानें डिटेल्स
Fri, 21 Oct 2022 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : Istock
- दरअसल, सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में स्टेटस देखने को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसमें अब लाभार्थी पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस आधार नंबर से नहीं देख पाएगा। बल्कि इसके लिए अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इससे पहले आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से कुछ भी दर्ज कर किसान अपना स्टेस देख सकते थे। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
जानें क्या है स्टेटस देखने का अब नया प्रोसेस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी नए तरीके से अपना स्टेटस देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको बेनेफिशरी स्टेटस पर क्लिक करें और फिर सामने आए नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर आप अपना स्टेटस देख सकते हैं। अगर आपको ये नहीं पता तो 'Know Your Registration Number' वाले लिंक पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- फिर योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर गेट मोबाइल ओटीपी पर क्लिक कर दें। अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और गेट डिटेल्स पर क्लिक कर दें। फिर जानकारी आपके सामने आ जाएगी।