PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान एक काम पूरा करवा लें। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन सा है...
{"_id":"663320ae19f4dad3220133ac","slug":"pm-kisan-yojana-farmers-should-complete-e-kyc-to-get-17th-kist-2024-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस एक काम को न करवाने वाले किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस एक काम को न करवाने वाले किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें चेक
Thu, 02 May 2024 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 May 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ।
- फोटो : istock
वो काम ये है
- दरअसल, जिस काम की यहां बात हो रही है वो काम ई-केवाईसी है। अगर आप बतौर लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इस काम को करवा लें। अगर किसी कारण आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ।
- फोटो : istock
घर बैठे कैसे करवाएं ई-केवाईसी:-
स्टेप 1
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे करवाने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को आपको यहां भरना है
- फिर आखिर में आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ।
- फोटो : istock
ये भी हैं विकल्प:-
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- वहीं, अगर आप चाहें तो बैंक जाकर भी इस काम को करवाया जा सकता है। यहां ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है।