Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana E-KYC to be Completed before August 31st Know PM Kisan KYC Process in Hindi
{"_id":"62f9cd68b880ae5d174f2636","slug":"pm-kisan-yojana-e-kyc-to-be-completed-before-august-31st-know-pm-kisan-kyc-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत करें ये काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 12वीं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत करें ये काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 12वीं किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। आजादी के बाद भारत सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। इन सब के बाद भी आज किसानों के हालात देश में ठीक नहीं है। उन्हें आर्थिक स्तर पर आज भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को 2 हजार रुपये की 3 किस्त देती है। भारत में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं जल्द ही 12वीं किस्त भी सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप यह काम नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : istock
सरकार ने योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की गई है। ऐसे में इस डेडलाइन से पहले आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए।
3 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in विजिट करना है। यहां आपको दाईं और एक फार्मर्स कॉर्नर का टैब मिलेगा, जिसमें सबसे ऊपर eKYC लिखा होगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ओटीपी फिल करना है।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।