फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: बीत चुके हैं नौ दिन, क्या अभी भी खाते में नहीं आई अटकी हुई 18वीं किस्त? तो यहां जानें कारण

Tue, 15 Oct 2024 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Oct 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can farmers still get the pending 18th kist
अटकी हुई किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kist Samman Nidhi 18th Kist: आप जितनी भी सरकारी योजनाओं के बारे में जानते हैं उनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत सिर्फ किसानों को लाभ देने का प्रावधान है। हर साल किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, अब तक योजना से जुड़े पात्र किसानों को 18वीं किस्त का लाभ दिया जा चुका है जिसमें 2 हजार रुपये की किस्त जारी की गई, लेकिन किस्त जारी होने के 9 दिन बाद भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें अब तक इस किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में क्या आपको अभी भी अटकी हुई ये किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana: Can farmers still get the pending 18th kist
अटकी हुई किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त कब जारी हुई?

  • बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की गई। महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त जारी की जिसमें 9.4 करोड से अधिक पात्र किसान लभार्थियों को ये लाभ दिया गया। डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त भेजी गई।
PM Kisan Yojana: Can farmers still get the pending 18th kist
अटकी हुई किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त?

  • अगर आपको भी 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो जाहिर है कि आपके मन में ये सवाल चल रहा होगा कि क्या आपको ये किस्त अभी भी मिल सकती है या नहीं? तो इसका जवाब है बिलकुल मिल सकती है, लेकिन पहले आपको देखना होगा कि आपकी किस्त अटकी क्यों है और इसके पीछे के कारण क्या हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can farmers still get the pending 18th kist
अटकी हुई किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन कारणों से अटक सकती है किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जब आप जुड़ते हैं तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं, क्योंकि अगर ये काम अधूरे रहते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। ये काम हैं ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग आदि। जो किसान समय रहते इन कामों को करवा लेते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिल जाता है, लेकिन इन कामों को न करवाने वाले किसानों की किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Can farmers still get the pending 18th kist
अटकी हुई किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त कैसे मिलेगी?

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी भी किस्त अटक गई है, तो पहले तो आपको ये जानना है कि किस्त अटकने का कारण क्या है। इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं या हेल्पलाइन 155261 पर कॉल करके भी जान सकते हैं। फिर रूके हुए काम को पूरा करवाने के बाद आपका नाम राज्य सरकार क्लियर कर देती है और आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ भी मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed