PM Kisan Yojana 21st Installment Update: सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती है ताकि, इनके जरिए वे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक जरूरी मदद और लाभ पहुंचा सके। जो लोग इन सरकारी योजनाओं के लिए पात्र होते हैं, वे इन योजनाओं से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में किसानों के लिए भी एक योजना चल रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी क्रम में इस बार इस योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें 2-2 हजार रुपये किसानों को मिलने हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है और इसको लेकर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या अपडेट है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
21वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है 21वीं किस्त का अपडेट?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा? पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है। इस योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। अब तक जारी हुई किस्त इसी क्रम में जारी हुईं।
3 of 5
21वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि ये 21वीं किस्त नवंबर महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जिसमें ये साफ हो पाएगा कि 21वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है।
4 of 5
21वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- वहीं, अगर बात वेबसाइट पर अपडेट की करें तो अभी सरकार द्वारा इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वेबसाइट पर अभी 20वीं किस्त (जो 2 अगस्त 2025 को जारी हो चुकी है) की ही जानकारी दी गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही यहां पर 21वीं किस्त जारी होने की तारीख यहां पर अपडेट दी जा सकती है।
5 of 5
21वीं किस्त कब आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये
- पीएम किसान योजना की हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह से किसानों को सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार पीएम किसान योजना के अतंर्गत जारी होने वाले किस्त के पैसों को डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त के पैसे जारी करते हैं।