Indian Railways Confirm Train Ticket: हमें जब भी एक जगह से किसी दूसरी जगह जाना होता है, तो हम अपनी सुविधा अनुसार ऐसे वाहन का चुनाव करते हैं जो आरामदायक हो, जिसका समय हमारी टाइमिंग से मैच करता हो, जिसका किराया भी कम हो आदि। ऐसे में एक बड़ा तबका ट्रेन से सफर करता है। ट्रेन में आरामदायक सीटों के अलावा, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी होती है।
{"_id":"68fb60d04a6e088e5b0fd177","slug":"how-to-book-confirm-train-ticket-kaise-milega-add-passengers-name-in-master-list-2025-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान
Sat, 25 Oct 2025 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:06 AM IST
सार
Confirm Train Ticket Kaise Milega: अगर आपको भी ट्रेन टिकट कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और खासतौर पर एक काम करना होता है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट पर मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी अकाउंट पर मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
- फोटो : AdobeStock
क्या काम करना होता है?
- अगर आपको कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए होता है, तो आपको फटाफट ट्रेन टिकट बुक करना होता है यानी कम समय में टिकट बुक करना होता है और ये होगा मास्टर लिस्ट बनाकर। जी हां, मास्टर लिस्ट बनाकर आप पहले ही यात्री का नाम इसमें जोड़ देते हैं जिससे टिकट बुक करते समय आपको पैसेंजर की पूरी जानकारी जैसे, नाम, उम्र आदि फिर से नहीं भरने पड़ते। इससे आपका समय बचता है और आपको कंफर्म टिकट भी मिल सकता है।
आईआरसीटीसी अकाउंट पर मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनाएं मास्टर लिस्ट:-
स्टेप 1
- अगर आपको मास्टर लिस्ट बनानी है तो सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है या फिर आधिकारिक एप पर जाएं
- फिर यहां पर 'Login' पर क्लिक करें और अपने अकाउंट को लॉगिन कर लें
- इसके बाद आपको यहां पर 'MY ACCOUNT' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट पर मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर यहां पर आपको 'My Profile' पर क्लिक करना है और आगे आपको 'Add/ Modify Master List' पर क्लिक करना है
- अब आपको यहां पर पैसेंजर का नाम, उसकी जन्मतिथि और जेंडर भरना है
- फिर बाकी जानकारी भरकर आधार नंबर भरें और सबमिट कर दें
- अब थोड़ी देर में पैसेंजर का आधार कार्ड वेरिफाई हो जाएगा और पैसेंजर की जानकारी यहां जुड़ जाएगी
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट पर मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?
- फोटो : AdobeStock
अब नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसेंजर का नाम
- इसके बाद जब आप ट्रेन टिकट बुक करेंगे, तो आपको पैसेंजर का नाम मैनुअली नहीं भरना पड़ेगा और वहां से आप पैसेंजर का नाम चुनकर अपना समय बचा सकते हैं। इसी तरह जब आप पेमेंट करें तो आप आईआरसीटीसी वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं या फिर क्यूआर को स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपना समय बचा सकते हैं और आपको कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है।