फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी चाहिए 21वीं किस्त का लाभ, तो आज ही ध्यान से करवा लें ये 3 काम

Wed, 06 Aug 2025 08:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Aug 2025 08:06 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 21 Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है। अगर आप भी ये किस्त लेना चाहते हैं तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Complete These 3 Tasks E-KYC Land Verification Process Full Detai
21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility: जब भी आपको किसी योजना से जुड़ना होता है ताकि, आप उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सके तो इसके लिए आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। उदाहरण के लिए अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना चाहते हैं तो भी आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

इस पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। जैसे, अब अगली जारी होने वाली 21वीं किस्त के लिए कुछ काम करवाने जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Complete These 3 Tasks E-KYC Land Verification Process Full Detai
21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये काम करवाने हैं जरूरी:-

नंबर 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त करना चाहते हैं जैसे, अब अगली किस्त 21वीं किस्त जारी होनी है और इसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। इसमें पहला काम है आधार लिंकिंग का अपने बैंक जाकर आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जरूर लिंक करवा लें।
PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Complete These 3 Tasks E-KYC Land Verification Process Full Detai
21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली किस्त का अगर आपको लाभ चाहिए तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान ये काम नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है। योजना के तहत ये का करवाना बेहद जरूरी होता है, इसलिए 21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Complete These 3 Tasks E-KYC Land Verification Process Full Detai
21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी कर दी जाती है। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी होती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Complete These 3 Tasks E-KYC Land Verification Process Full Detai
21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

नंबर 3

  • आप अगर चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली 21वीं किस्त का लाभ मिले तो तय समय के भीतर आप भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। भू-सत्यापन में किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed