PM Kisan Yojana 21st Installment Update: देश में जो भी योजनाएं चलती हैं उनमें कई अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। फिर चाहे योजना राज्य सरकारों की हो या फिर योजना भारत सरकार की हो। लाभ कई तरह के मिलते ही हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसकी चर्चा पूरे देश में जोरो-शोरो से है। दरअसल, वो योजना कोई और नहीं बल्कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 2 दिन बीतने के बाद भी अब तक आपके खाते में नहीं आई 20वीं किस्त? तो जानें अब कैसे मिलेंगे पैसे
इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, इस बार योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी हुई जिसके बाद अब 21वीं किस्त कब जारी होगी जैसे, सवाल भी चर्चा में हैं। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त कब तक आ सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में 21वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जारी हो चुकी हैं 20 किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और पात्र हैं तो आपको अब तक कुल 20 किस्त का लाभ मिल चुका होगा? बीती 2 अगस्त को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। इस किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की और 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त भेजी।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : PTI
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त हस्तांतरित की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों से संवाद भी किया और कई सौगात प्रदेश के लोगों को दी।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : AdobeStock
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
- जहां एक तरफ अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल 20 किस्त का लाभ मिल चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार भी है। वैसे तो आधिकारिक रूप से ये बात सामने नहीं आई है कि 21वीं किस्त कब जारी होगी और अभी इसमें समय भी लगेगा। पर माना जा रहा है कि नवंबर महीने में 21वीं किस्त जारी हो सकती है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : AdobeStock
- जान लें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है, लेकिन इस बार 20वीं किस्त जारी होने में थोड़ी देरी हुई। जहां 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई थी, तो इस हिसाब से 20वीं किस्त जून या जुलाई तक जारी होनी थी, लेकिन देरी के कारण ये किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई। पर माना जा रहा है कि 21वीं किस्त अपने सही समय यानी चार महीने के अंतराल पर ही जारी होगी।