फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Nepal Tour Package: नेपाल में इन खूबसूरत जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी, जानें कितना है किराया

Tue, 05 Aug 2025 07:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

अगर आप नेपाल की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2025 Price, Booking Details Know Complete Details Here
IRCTC Nepal Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock

IRCTC Nepal Tour Package 2025: अगर आप अगस्त के महीने में किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए नेपाल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कहने ही क्या? नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहें भी हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Nepal Tour Package 2025 Price, Booking Details Know Complete Details Here
IRCTC Nepal Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम इंडिपेंडेंस डे स्पेशल नेपाल पैकेज एक्स मुंबई है। इस पैकेज में आपकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक ढंग से कराई जाएगी। पैकेज में आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

IRCTC Nepal Tour Package 2025 Price, Booking Details Know Complete Details Here
IRCTC Nepal Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock

इस टूर का पैकेज कोड WMO018 है। यह पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त, 2025 को मुंबई से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2025 Price, Booking Details Know Complete Details Here
IRCTC Nepal Tour Package 2025 - फोटो : Freepik

वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा में घुमाया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2025 Price, Booking Details Know Complete Details Here
IRCTC Nepal Tour Package 2025 - फोटो : Freepik

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 54,960 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,900 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 46,400 रुपये है।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed