PM Kisan Yojana 21st Installment: सरकार जब भी किसी योजना को चलाती है तो उसे शुरू करने के पीछे एक उद्धेश्य साफ होता है कि उस योजना के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ दिया जाए। इसके लिए योजना की पात्रता सूची तय की जाती है। ये पात्रता सूची बताती है कि कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
{"_id":"68ca6601a9d9fca666001cf0","slug":"pm-kisan-yojana-21st-installment-check-which-farmers-will-receive-eligibility-list-pm-kisan-news-in-hindi-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किसके रह सकते हैं हाथ खाली? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किसके रह सकते हैं हाथ खाली? यहां करें चेक
Wed, 17 Sep 2025 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:11 PM IST
सार
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria: पीएम किसान योजना के जरिए पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार 21वीं किस्त किसे मिल सकती है और किसे नहीं?
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिल सकती है 21वीं किस्त और किसे नहीं?
नंबर 1
- बाकी योजनाओं की तरह ही पीएम किसान योजना की भी अपनी पात्रता सूची है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, सिर्फ उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर अपात्र लोग गलत तरीके से योजना से जुड़ते भी हैं, तो विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। इसलिए सिर्फ पात्र लोगों को ही लाभ देने का प्रावधान है।
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो ई-केवाईसी का काम नहीं करवा रहे हैं और तय समय तक नहीं करवाएंगे। योजना के तहत ये बेहद जरूरी काम है जिसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना की आधिकारिक एप से भी करवा सकते हैं। जो किसान इस काम को करवा लेते हैं वे किस्त का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिल सकती है?
- फोटो : AdobeStock
नंबर 3
- पीएम किसान योजना के तहत जो भी काम करवाने हैं उनमें से एक है भू-सत्यापन का काम। ये काम भी योजना से जुड़े किसानों को करवाना बेहद जरूरी है। आप अगर किसी कारण ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते इस काम को करवा लें जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- किस्त का लाभ चाहिए तो आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक भी करवाना होता है। अगर ये काम अधूरा है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को पूरा करवा लें। इसके अलावा सरकार लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे भेजती है, इसलिए अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवा लें।