PM Kisan Yojana 20th Installment: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब तक आ सकती है 20वीं किस्त? मिलने हैं 2 हजार रुपये
Kab Aa Sakti Hai PM Kisan Yojana Ki 20th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ध्यान से करवा लें ये काम:-
पहला काम
- अगर आपको इस योजना के तहत मिलने वाली किस्त चाहिए तो आपको सबसे पहले ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। अगर आप इसे नहीं करवाते तो आपकी किस्त अटक सकती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या बैंक से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
दूसरा काम
- पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें विभाग द्वारा किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में अगर इस काम को न किया जाए तो किस्त अटकना तय माना जाता है।
तीसरा काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार लिंकिंग भी करवा लें। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है। जहां पर आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक किया होता है।
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और फिर 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।