PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग भी जुड़े हैं जो लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे ही अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त और किन्हें नहीं? यहां जान सकते हैं किसान
PM Kisan Yojana 20th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ ले सकते हैं।
किसे मिलेगी किस्त और किसे नहीं?
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय है। इसलिए जो किसान इस काम को करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
नंबर 2
- इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने के बाद आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। पर जो किसान ये काम करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर और योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
नंबर 3
- अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
ये काम भी करवा लें
- ऊपर बताए गए तीनों कामों के अलावा भी एक काम है जिसे करवाना जरूरी है। इसमें आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना होता है। अगर ये ऑन नहीं होता है तो आपकी किस्त अटक सकती है।