PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से किसी में आर्थिक लाभ तो किसी में सब्सिडी जैसी अन्य चीजें दी जाती हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। जैसे, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है और अगर आप भी इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। तो आप पात्र होने पर यहां आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस किस्त में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"676a3aa6fa2a398d850040bb","slug":"pm-kisan-yojana-19th-kist-release-date-and-registration-process-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन
Tue, 24 Dec 2024 10:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:10 AM IST
सार
किसानों के लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और आप आवेदन करके किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
- फिर यहां पर जाकर आपको 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको यहां पर कुछ चीजें भरनी हैं
- इसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य भरना है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भर ओटीपी भरना होता है
- इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होता है जहां पर दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
- फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम भी करवा लें पूरे
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
- किसानों को भू-सत्यापन भी करवाना जरूरी है और साथ ही आधार कार्ड को अपने बैंक से लिंक करवाना जरूरी है।