फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बड़ी खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

Sun, 23 Feb 2025 10:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 10:02 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 19th Installment: इस दौरान किसानों के खाते में कुल 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि 18वीं किस्त के समय लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 9.8 करोड़ हो चुकी है।  

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Will Be Released Tomorrow Check Latest Update And News
PM Kisan Yojana 19th Installment - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 19th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पिछले साल 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी, उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान इस योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, देशभर के करोड़ों किसानों का यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में इस योजना की 19वीं किस्त को डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान किसानों के खाते में कुल 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि 18वीं किस्त के समय लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 9.8 करोड़ हो चुकी है।  

Trending Videos
PM Kisan Yojana 19th Installment Will Be Released Tomorrow Check Latest Update And News
PM Kisan Yojana 19th Installment - फोटो : Freepik

लाभ प्राप्त कराने के लिए जल्द करें ये काम

  • वहीं देशभर के करोड़ों किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में इस बार 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
  • वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। । 
PM Kisan Yojana 19th Installment Will Be Released Tomorrow Check Latest Update And News
PM Kisan Yojana 19th Installment - फोटो : Freepik
  • अगर आप प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द ये दोनों जरूरी कार्य करा लेने चाहिए।
  • वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर या किसी दूसरी जरूरी डिटेल्स को भरते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।  


PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में पहुंचे हैं 2 हजार रुपये? 19वीं किस्त जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Will Be Released Tomorrow Check Latest Update And News
PM Kisan Yojana 19th Installment - फोटो : Freepik

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
  • इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6
  • हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
  • अब तक इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Will Be Released Tomorrow Check Latest Update And News
PM Kisan Yojana 19th Installment - फोटो : Freepik

पीएम किसान योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है।
  • इसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, भूमि स्वामित्व दस्तावेज, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल हैं।
  • इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
  • इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है।

PM Kisan Nidhi Yojana Live: करोड़ों किसानों को कल मिलेगा 19वीं किस्त का तोहफा, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed