फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बस आज और कल का इंतजार, 24 तारीख को किसानों के खाते में आ जाएगी 19वीं किस्त

Sat, 22 Feb 2025 10:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:33 AM IST
सार

अब तक पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जो 24 फरवरी को जारी होगी।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date Know PM Kisan KI 19 Kist Kab Aayegi Status
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो योजना के तहत आपको हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं। हर किस्त का लाभ लगभग करोड़ों किसान ले चुके हैं और लेते रहते हैं।



इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार 24 फरवरी को खत्म हो जाएगा क्योंकि इस दिन योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेजी जाएगी। इससे पहल बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई थी जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला था। तो अगर आप भी 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आप यहां जान 24 फरवरी को जारी होने वाली 19वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 19वीं किस्त के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date Know PM Kisan KI 19 Kist Kab Aayegi Status
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। - फोटो : X/@BJP4India

पीएम जाएंगे बिहार

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त की सौगात 24 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार जाएंगे, वे बिहार के भागलपुर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां से पीएम मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date Know PM Kisan KI 19 Kist Kab Aayegi Status
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। - फोटो : ANI

19वीं किस्त जारी करने का क्या है पूरा कार्यक्रम?

  • 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से साढ़े 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date Know PM Kisan KI 19 Kist Kab Aayegi Status
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। - फोटो : Adobe Stock

मिलेंगे 2 हजार रुपये 

  • हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ही पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त जारी करेंगे। इस बार 19वीं किस्त जारी होगी जिसमें 2 हजार रुपये योजना से जुड़े पात्र किसानों को दिए जाएंगे। इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date Know PM Kisan KI 19 Kist Kab Aayegi Status
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। - फोटो : Adobe Stock

किसानों को आएगा मैसेज

  • जैसे ही पीएम किसान योजनी की 19वीं किस्त जारी की जाएगी तो इसके बाद सरकार की तरफ से लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज प्राप्त होगा। इसके अलावा बैंक खाते में किस्त के पैसे आने का मैसेज बैंक द्वारा भी अपने ग्राहकों को भेजा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed