देश में किसानों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद शानदार स्कीम पीएम किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के वृद्धावस्था को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए की है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये यानी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई किसान इस स्कीम में आवेदन करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर रहे हैं। अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
PM Kisan Mandhan: किसानों को 60 की उम्र के बाद हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:34 PM IST
सार
आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद शानदार स्कीम पीएम किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के वृद्धावस्था को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन