फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Sat, 25 Jan 2025 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Check farmers eligibility registration payment status details in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जो लोग किसान हैं उनके लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। साथ ही राज्य सरकारें भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन करना होता है और ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे किसान कौन से हैं जिन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन किसानो की किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 19th Installment Check farmers eligibility registration payment status details in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
PM Kisan Yojana 19th Installment Check farmers eligibility registration payment status details in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 19वीं किस्त:-

पहले किसान

  • उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी का काम नहीं करवा रहे हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े किसानों को इस काम को करवाना जरूरी है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Check farmers eligibility registration payment status details in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

दूसरे किसान

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाएंगे। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Check farmers eligibility registration payment status details in Hindi
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ये भी हैं कुछ किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने बैंक जाकर इस ऑप्शन को ऑन करवा लें
  • ध्यान रहे कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत न हो। अगर ऐसा होता है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed